गणेश चतुर्थी कब है 2025|हिन्दू त्योहारों में दो तारीखों की उलझन का राज़

गणेश चतुर्थी कब है 2025: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसे भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है (आमतौर पर अगस्त–सितंबर के महीने में)।

इस दिन भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है।

गणेश चतुर्थी कब है 2025 | Ganesh chaturthi kab hai 2025

गणेश चतुर्थी कब है 2025

गणेश चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर होगी और इस तिथि तिथि की समाप्ति 27 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 43 मिनट पर होगी।

इस प्रकार उदया तिथि के कारण गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व 27 अगस्त को मनाया जायेगा। शास्त्रों में उदया तिथि उस तिथि को कहा गया है जो सूर्योदय के समय विद्यमान हो। हिंदू पंचांग में दिन की गणना सूर्योदय से सूर्योदय तक की जाती है।

इसलिए जो तिथि सूर्योदय के समय विद्यमान होती है, वही उस दिन की मान्य तिथि (उदया तिथि) कहलाती है।

इसे भी पढ़ें: राधा अष्टमी और जन्माष्टमी में क्या अंतर है

यदि आप ऊपर गणेश चतुर्थी की तिथि को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि गणेश चतुर्थी की तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर हो रही है और समाप्ति 27 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 43 मिनट पर हो रही है।

यहाँ पर 26 अगस्त को जब सूर्य उदय हुआ उस समय गणेश चतुर्थी की तिथि नहीं थी। तिथि की शुरुआत 26 अगस्त की दोपहर को हुई थी। लेकिन 27 अगस्त को जब सूर्य उदय हुआ उस समय गणेश चतुर्थी की तिथि विद्यमान थी।

घर के मंदिर की सजावट का सामान खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

https://amzn.to/41Yw5xZ

इसीलिए गणेश चतुर्थी तिथि का पर्व 27 अगस्त को मनाया जायेगा। इस दिन भक्त गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना, व्रत और ध्यान करते हैं।

Join WhatsApp Channel हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गणेश चतुर्थी का महत्व

भगवान गणेश का आगमन: ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों के साथ रहते हैं।

बाधाओं का निवारण: भगवान गणेश को “विघ्नहर्ता” (बाधाओं को दूर करने वाला) और “सिद्धि विनायक” (सफलता देने वाले) माना जाता है। कहा जाता है। भक्त उनकी पूजा इसलिए करते हैं ताकि उन्हें जीवन में सफलता मिले और जीवन की सभी बाधाएँ दूर हो जाएँ।

स्थान: विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और गोवा में यह त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

नया कार्य शुरू करना: किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि वे सफलता और सौभाग्य लाते हैं।

(Disclaimer: The material on hindumystery.com website provides information about Hinduism, its traditions and customs. It is for general knowledge and educational purposes only. Hindumystery website does not confirm this)



Leave a Comment

error: Content is protected !!