मंदिर में bhagwaan ko prasad चढ़ाना भक्ति और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन मंदिर में प्रसाद कैसे चढ़ाएं यह बहुत कम लोग जानते हैं। मंदिर में प्रसाद चढ़ाना एक पवित्र प्रक्रिया है जिसके कुछ पारंपरिक नियम और शिष्टाचार हैं। इनका पालन करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और मन को शांति मिलती है। यहाँ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की एक विस्तृत विधि दी गई है।

मंदिर में प्रसाद कैसे चढ़ाएं | Mandir me prasad kaise Chadhayen
मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए सोने, चांदी, पीतल, मिट्टी या केले के पत्ते का उपयोग करें। प्रसाद के साथ हमेशा जल का एक छोटा पात्र भी रखें। भगवान् के समक्ष पूरे श्रद्धा भाव से जाएँ और प्रसाद भगवान् को अर्पित करें या मंदिर के पुजारी को देकर भगवान को अर्पित करने का अनुरोध करें।
प्रसाद चढ़ाते समय आप श्रद्धापूर्वक भगवान् से प्रसाद ग्रहण करने की प्रार्थना करें।
एक सामान्य मंत्र जो बोला जा सकता है वह है:
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।
गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
इसका अर्थ है: “हे गोविंद! आपकी ही दी हुई वस्तु मैं आपको ही समर्पित करता हूँ। कृपा करके इसे ग्रहण करें और प्रसन्न हों, हे परमेश्वर।”
इसे भी पढ़ें: पितरों को जल देने की सरल विधि
Note: यहाँ हम भक्तों को यह बात स्पष्ट करना चाहते हैं कि भगवान् को अर्पित किया जाने वाले भोग प्रसाद नहीं होता। भगवान् को अर्पित किये जाने वाले भोग को नैवेद्य कहते हैं। जैसे फल, मिठाइयाँ, मिसरी, सूखे मेवे, घी का हलवा, खीर आदि को नैवेद्य कहा जाता। भगवान् को भोग लगाने के बाद यह नैवेद्य भक्तों के लिए प्रसाद बन जाता है और इसे भक्तों में वितरित कर दिया जाता है।
मंदिर में भगवान को चढ़ाया जाने वाला नैवेद्य शुद्ध और सात्विक होना चाहिए। इसमें फल, मिठाइयाँ, मिसरी, सूखे मेवे, और घर पर बने शुद्ध घी का हलवा या खीर जैसे व्यंजन शामिल हो सकते हैं।
भगवान् को भोग लगाने हेतु नैवेद्य तैयार करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर ही उसे बनाएं। मन में भगवान् का स्मरण करते हुए नैवेद्य तैयार करें।
यदि संभव हो, तो उस देवता का प्रिय प्रसाद चढ़ाएं जिनकी आप पूजा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, भगवान विष्णु को खीर या सूजी का हलवा, भगवान गणेश को मोदक या लड्डू, और भगवान शिव को दूध और बेलपत्र प्रिय हैं।
भगवान् को नैवेद्य अर्पित करने के बाद, भगवान को उनकी कृपा और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दें।
भगवान् को नैवेद्य अर्पित करते समय मन की शुद्धता का ध्यान रखें मन में भक्ति और सकारात्मक विचार रखें। किसी भी प्रकार के क्रोध, घमंड या नकारात्मकता से बचें।
मंदिर में प्रसाद क्यों चढ़ाएं
मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाना भक्ति और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह एक पवित्र प्रक्रिया है जिसके कुछ पारंपरिक नियम और शिष्टाचार हैं। इनका पालन करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और मन को शांति मिलती है। इसीलिए हमें मंदिर में प्रसाद अवश्य चढ़ाना चाहिए
मंदिर में प्रसाद चढ़ाना केवल एक कर्मकांड नहीं है, बल्कि यह ईश्वर के प्रति हमारे विश्वास, प्रेम, समर्पण और कृतज्ञता को व्यक्त करने का एक शक्तिशाली माध्यम है।
यह हमें सिखाता है कि जो कुछ भी हमारे पास है, उसे दूसरों के साथ साझा करना चाहिए और ईश्वर को हमेशा अपने जीवन के केंद्र में रखना चाहिए।
कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक:
प्रसाद चढ़ाना ईश्वर के प्रति हमारी कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने का एक तरीका है। हम मानते हैं कि हमें जो कुछ भी प्राप्त हुआ है – अन्न, धन, और जीवन – वह सब ईश्वर की ही देन है।
इसलिए, उस प्राप्त वस्तु का एक अंश सबसे पहले ईश्वर को समर्पित करके हम उनके प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं और यह स्वीकार करते हैं कि सबकुछ उन्हीं का है।
भक्ति और प्रेम की अभिव्यक्ति:
जैसे हम अपने किसी प्रियजन के लिए प्रेम से कुछ बनाकर ले जाते हैं, उसी प्रकार भगवान के लिए नैवेद्य तैयार करना हमारी भक्ति और प्रेम को दर्शाता है। यह भक्त और भगवान के बीच एक व्यक्तिगत और प्रेमपूर्ण संबंध स्थापित करता है।
ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना:
चढ़ाया गया भोग जब प्रसाद के रूप में हमें वापस मिलता है, तो वह ईश्वर के आशीर्वाद का प्रतीक बन जाता है। इसे ग्रहण करने का अर्थ है कि हमने ईश्वर की कृपा को स्वीकार कर लिया है।
यह हमारे जीवन में सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है।
बांटने और समानता का भाव:
प्रसाद को सभी भक्तों में बिना किसी भेदभाव के बांटा जाता है। यह सामाजिक समानता और एकता का संदेश देता है।
जब अमीर और गरीब, उच्च और निम्न सभी एक साथ बैठकर एक ही प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो यह सामाजिक बंधनों को मजबूत करता है और “वसुधैव कुटुम्बकम्” (पूरी दुनिया एक परिवार है) की भावना को बढ़ावा देता है।
(Disclaimer: The material on hindumystery.com website provides information about Hinduism, its traditions and customs. It is for general knowledge and educational purposes only. Hindumystery website does not confirm this)

HinduMystery के माध्यम से हम आपको हिन्दू धर्म के पर्व-त्योहार, परम्पराएँ और उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक तथ्यों से परिचित कराते हैं। साथ ही, भारत के अनछुए और विस्मृत इतिहास को उजागर करने का प्रयास करते हैं।