क्या महिलाएं तुलसी की माला पहन सकती हैं

हिन्दू शास्त्रों में तुलसी को देवी तुलसी के रूप में पूजनीय माना गया है। तुलसी माला धारण करना बहुत शुभ होता है। लेकिन क्या महिलाएं तुलसी की माला पहन सकती हैं। यह प्रश्न हिन्दू भक्तों के मन में सदैव उठता है।

क्या महिलाएं तुलसी की माला पहन सकती हैं

क्या महिलाएं तुलसी की माला पहन सकती हैं | Kya mahila tulsi ki mala pehen sakti hai

हिंदू धर्म में, तुलसी की माला को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है, और इसे धारण करने का अधिकार सभी को है, चाहे वह पुरुष हो या महिला। इसीलिए महिलाएँ भी निश्चित रूप से तुलसी की माला पहन सकती हैं।

तुलसी की माला धारण करना महिलाओं के लिए भी उतना ही शुभ और लाभकारी है, परंतु उन्हें भी शुचिता और भक्ति का पालन करना होगा।

तुलसी की माला पहनने से मन शांत होता है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह भगवान विष्णु और कृष्ण की भक्ति का प्रतीक मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या विधवा स्त्री सत्यनारायण पूजा कर सकती है

क्या शादीशुदा महिलाएं तुलसी की माला पहन सकती हैं | kya shadi ke bad mahila tulsi ki mala pehen sakti hai

हिन्दू धर्म में तुलसी को माँ लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है।तुलसी की माला पहनने से मन की शुद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खुलता है। यह किसी जाति, वर्ग, या वैवाहिक स्थिति पर निर्भर नहीं करती। इसीलिए शादीशुदा महिलाएँ भी तुलसी की माला पहन सकती हैं।

हालाँकि, परंपराओं और कुछ क्षेत्रों की लोकमान्यताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है। जैसे कुछ स्थानों पर माना जाता है कि तुलसी की माला मुख्य रूप से संन्यासियों, साधकों या ब्रह्मचर्य का पालन करने वालों द्वारा धारण की जाती है, क्योंकि यह वैराग्य और भक्ति का प्रतीक है।

लेकिन शास्त्रों में ऐसा कोई स्पष्ट निषेध नहीं है कि विवाहित स्त्रियाँ इसे नहीं पहन सकतीं।

क्या मासिक धर्म में महिलायें तुलसी माला पहन सकती हैं

masik dharm me tulsi malaक्या मासिक धर्म में महिलायें तुलसी माला पहन सकती हैं। यह भी एक ऐसा प्रश्न है जो भक्तों के मन में उठता रहता है।

कुछ स्थानीय परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान तुलसी की माला पहनने से बचना चाहिए। इसके पीछे मान्यता यह है की तुलसी अत्यंत पवित्र और सात्विक है और मासिक धर्म के दौरान तुलसी माला पहनने से उसकी पवित्रता खंडित हो सकती है।

यह तो स्थानीय परम्पराओं और मान्यताओं की बात है। दूसरी और तुलसी माला पहनने के सम्बन्ध में नियम यह है कि,

यदि किसी को नियमित रूप से माला धारण करनी है, तो उसे मासिक धर्म के दौरान भी पहने रहना चाहिए। तुलसी की माला को एक बार धारण करने के बाद बार-बार उतारना और पहनना उचित नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे माला की ऊर्जा में व्यवधान पड़ सकता है।

यदि आप तुलसी की माला खरीदना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://amzn.to/41IY9VX

कुछ आधुनिक आध्यात्मिक गुरु यह मानते है कि पवित्रता बाहरी स्थितियों से नहीं, बल्कि मन की आंतरिक अवस्था से आती है। मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है और इसे अपवित्र नहीं मानना चाहिए।

तुलसी माला पहनने के नियम | Tulsi mala pehenne ke niyam

तुलसी माला धारण करने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन महिला और पुरुष दोनों को करना चाहिए:

तुलसी माला पहनने का दिन और समय:

तुलसी की माला को धारण करने का सबसे शुभ समय बुधवार, गुरुवार (वीरवार), सोमवार के दिन प्रदोष काल का समय है।

Join WhatsApp Channel Join Our WhatsApp Channel

वर्जित समय:

रविवार और अमावस्या को कभी भी तुलसी की माला धारण ना करें।

शुद्धता और पवित्रता का ध्यान रखना:

तुलसी माला धारण करने वाले व्यक्ति को सात्विक जीवन जीना चाहिए और तामसिक भोजन (जैसे मांस, प्याज और लहसुन) से दूर रहना चाहिए। क्यूंकि माला की पवित्रता बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

मंत्र जाप:

तुलसी माला धारण करने के बाद आप हरी के दास हो जाते हैं इसीलिए आपने यदि तुलसी माला धारण करी हुई है तो आपको रोज सुबह पूजा के दौरान श्रीहरि के मंत्रों का जप करना चाहिए।  

गलत विचार नहीं:

माला धारण करने वाले व्यक्ति को किसी भी व्यक्ति को गलत नहीं बोलना चाहिए और अपने मन में किसी भी प्रकार के गलत विचार नहीं लाने चाहिए।

रुद्राक्ष की माला ना पहनें:

तुलसी की माला के साथ कभी भी रुद्राक्ष की माला नहीं पहनी चाहिए।

मृत्यु भोज नहीं:

यदि आपने तुलसी माला धारण करी हुई है तो आपको मृत्यु भोज नहीं करना चाहिए।

(Disclaimer: The material on hindumystery website provides information about Hinduism, its traditions and customs. It is for general knowledge and educational purposes only. Hindumystery does not confirm this)

Affiliate Disclosure: This article contains some affiliate links, we may receive a commission on purchases made through these links, but this will not affect your price.

Leave a Comment

error: Content is protected !!