पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

पृथ्वी दिवस एक वैश्विक आयोजन है। यह दिन हमें हमारी धरती और उसके पर्यावरण की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है। आज इसके बारे में हम आपको विस्तारपूर्वक बताएँगे। आपको पृथ्वी दिवस के इतिहास से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी।

पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य कारण दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को उन पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में शिक्षित करना है जिनका हमारा ग्रह सामना कर रहा है, जैसे कि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और जैव विविधता का नुकसान।

Earth day एक वैश्विक आयोजन है, जिसमें लाखों लोग पृथ्वी को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होते हैं। यह आयोजन व्यक्तियों, समुदायों और सरकारों को हमारे ग्रह की रक्षा के लिए सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करता है।

इसे भी पढ़ें: शास्त्रों के अनुसार प्रेम क्या है

पृथ्वी दिवस का इतिहास | prithvi divas ka itihaas

Prithvi divas की शुरुआत 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी और अब यह एक वैश्विक आंदोलन बन गया है जिसे दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है।

1960 के दशक में अमेरिका और दुनिया के कई हिस्सों में वातावरण प्रदूषण, वनों की कटाई, और तेजी से बढ़ते औद्योगिकीकरण के कारण पर्यावरणीय समस्याएँ बढ़ने लगी थीं। इन मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए:

अमेरिकी सीनेटर गेराल्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने एक दिन तय किया जिसमें लोग पर्यावरण के लिए आवाज़ उठा सकें। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp Channel Join Our WhatsApp Channel

22 अप्रैल 1970 को अमेरिका में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रैलियों, प्रदर्शनों और जागरूकता अभियानों में हिस्सा लिया। इस प्रकार 22 अप्रैल 1970 पहला पृथ्वी दिवस मनाया गया।

1990 में, पृथ्वी दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाना शुरू किया गया। अब यह दिन 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है। करोड़ों लोग इस दिन प्रकृति को बचाने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण, सफाई अभियान और पर्यावरणीय शिक्षा में भाग लेते हैं।

पृथ्वी दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। अगर हम आज ध्यान नहीं देंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। आइए हम सभी मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाने की शपथ लें।

(Disclaimer: The material on hindumystery.com website provides information about Hinduism, its traditions and customs. It is for general knowledge and educational purposes only. Hindumystery website does not confirm this)

Leave a Comment

error: Content is protected !!