दशहरा के दिन दशहरा के उपाय करके आप अपने जीवन में चल रही कठिनाईओं से छुटकारा पा सकते हैं। Dussehra Upay आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाने में मदद करते हैं।

यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भगवान राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भारत के बहुत से हिस्सों में इसी त्यौहार को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। विजयदशमी की कथा के अनुसार इस दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। यह त्योहार भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
आज हम आपको दशहरा के दिन किये जाने वाले 5 ऐसे Dashara ke upay बताएँगे जो आपका जीवन बदल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :
- दशहरा 2025 | आखिर क्यों मनाया जाता है दशहरे का त्यौहार
- शिव को भांग क्यों चढ़ाया जाता है | जानिए इसका विज्ञान
दशहरा के उपाय | Dussehra ke upay
- नौकरी-व्यापार में सफलता के लिए: इस दिन घर में श्री यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इससे नौकरी-व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।
- धन और समृद्धि के लिए: दशहरा के दिन शाम को माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए किसी भी मंदिर में झाड़ू का दान करें। इससे घर में धन और समृद्धि आती है।
- आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए उपाय : दशहरे के दिन से लेकर लगातार 43 दिनों तक कुत्ते को प्रतिदिन बेसन के लड्डू खिलाएं। इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी और आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।
- गुप्त दान: दशहरा के दिन गुप्त दान करने से भी शुभ फल मिलते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गुप्त दान करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और उसे सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।
- रोगों से मुक्ति के लिए: यदि इस दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाये और ‘ॐ ह्रीं नम:’ मंत्र का जाप करें। ऐसा माना जाता है कि इससे रोगों से मुक्ति मिलती है।
- संतान प्राप्ति के लिए: यदि आप संतान प्राप्ति की कामना करते हैं तो इस दिन मां दुर्गा की पूजा करें और ‘ॐ देवी दुर्गा नम:’ मंत्र का जाप करें। ऐसा माना जाता है कि इससे संतान की प्राप्ति होती है।
दशहरा के उपाय करने के नियम | Dussehra ke upay karne ke niyam
- दशहरा के उपाय पूरे मन से और श्रद्धापूर्वक करने चाहिए।
- उपाय करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लें ।
- उपाय करने के बाद व्यक्ति को बुरे कर्मों से बचना चाहिए और अच्छे कर्म करने चाहिए।
दशहरा के उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाने में मदद करते हैं। इन उपायों को करने से मनुष्य के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होता है।
(Disclaimer: The material on hindumystery.com website provides information about Hinduism, its traditions and customs. It is for general knowledge and educational purposes only. Hindumystery website does not confirm this)

HinduMystery के माध्यम से हम आपको हिन्दू धर्म के पर्व-त्योहार, परम्पराएँ और उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक तथ्यों से परिचित कराते हैं। साथ ही, भारत के अनछुए और विस्मृत इतिहास को उजागर करने का प्रयास करते हैं।