आज इस लेख में हम आपको बताएँगे टोना टोटका क्या होता है। टोना-टोटका एक पारंपरिक और धार्मिक विश्वास से जुड़ा हुआ शब्द है।

इसमें लोग बुरी शक्तियों या आत्माओं को वश में करने या उनसे सुरक्षा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के रीति-रिवाजों और उपायों का उपयोग करते हैं।
You may also like:-
जादू टोने से बचने के लिए क्या करें
टोना टोटका क्या होता है
टोना-टोटका का उपयोग किसी पर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए किया जाता है। टोना और टोटका दो अलग चीजें हैं। टोना किसी व्यक्ति को हानि पहुँचाने के लिए किया जाता है। लोग इसे काला जादू के नाम से भी जानते हैं। जबकि टोटका किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाने वाला घरेलु उपाय होता है। ये उपाय समस्या दूर करने और कार्य में सफलता पाने हेतु किये जाते हैं।
यदि हम इस विषय पर विस्तार से बात करें तो टोना टोटका दो अलग-अलग चीजें हैं इनके अंतर को स्पष्ट रूप से समझने के लिए इन दोनों का अंतर आगे विस्तार से बताया गया है।
You may also like:-
काली चौदस के उपाय करेंगे आपका बेड़ा पार
टोना और टोटका में अंतर
टोना – इसे आमतौर पर नकारात्मक रूप में देखा जाता है, जिसमें किसी व्यक्ति को हानि पहुँचाने या किसी पर बुरा प्रभाव डालने के लिए तांत्रिक क्रियाएँ या जादू-टोने से जुड़ी क्रियाएँ की जाती हैं। इसे काला जादू भी कहा जाता है।
टोटका – टोटका आमतौर पर किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए किए जाने वाले छोटे उपाय होते हैं। ये उपाय आमतौर पर घरेलू उपाय होते हैं और इनका उपयोग किसी घरेलु समस्या को दूर करने या किसी कार्य में सफलता पाने के लिए किया जाता है, जैसे – नजर दोष दूर करने के लिए नींबू-मिर्च टांगना, सर से पानीदार नारियल को उतारना आदि।
यह विवरण टोना-टोटका को समझने में हमारी मदद करता है। साथ ही इससे टोना-टोटका को एक ही चीज समझने की हमारी ग़लतफहमी भी दूर होती है।
टोना और टोटका में एक दूसरे से अलग तरह की चीजें की जाती हैं। एक तरफ जहाँ लोगों को नुक्सान पहुँचाया जाता है वहीं दूसरी तरफ अपने कार्यों की सफलता हेतु उपाय किये जाते हैं।
टोना-टोटका एक पारंपरिक विश्वास प्रणाली का हिस्सा है, वहीं समाज का एक वर्ग इसका कोई वैज्ञानिक आधार न होने के कारण इसे अन्धविश्वास मानता है।
(Disclaimer: The material on this website provides information about Hinduism, its traditions and customs. It is for general knowledge and educational purposes only.)